
डॉ० शम्से आलम बने एमके कॉलेज के नये बर्सर।
दरभंगा: स्थानीय महारानी कल्याणी महाविद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा के भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ० शम्से आलम बने महाविद्यालय के नये बर्सर, जिसकी अधिसूचना विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी गयी है। ज्ञात हो कि इससे पहले महाविद्यालय की बर्सर डॉ० आभा रानी झा थी जो विगत महीने सेवानिवृत्त हो गयी हैं। डॉ० आलम के बर्सर बनने पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो० परवेज अख्तर समेत सभी शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया है।


