Home Featured केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सांसद ने किया पावरग्रिड विश्राम सदन का निरीक्षण।
Featured - मुख्य - October 13, 2022

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सांसद ने किया पावरग्रिड विश्राम सदन का निरीक्षण।

दरभंगा: आगामी 20 अक्टूबर को होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने पावरग्रिड लिमिटेड (पीजीसीआईएल) के अधिकारियों के साथ दरभंगा परिसदन में बैठक की। उन्होंने कहा कि डीएमसीएच परिसर में ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के पीजीसीआईएल द्वारा लगभग 16 करोड़ की लागत से निर्माण किए गए पावरग्रिड विश्राम सदन का केंद्रीय मंत्री लोकार्पण करेंगे।

सांसद डॉ. ठाकुर ने डीएमसीएच परिसर में ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार की पीजीसीआईएल के सीएसआर फंड से नवनिर्मित पावरग्रिड विश्राम सदन का निरीक्षण भी किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विश्राम सदन के सभी तल, लिफ्ट सहित पूरे परिसर में भ्रमण किया एवं वस्तु स्थिति से अवगत हुए ।

Advertisement

सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा निर्माण किए गए उत्तर बिहार के इस अत्याधुनिक पांच मंजिले विश्राम सदन में 56 कमरे व 260 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यह विश्राम सदन वेटिंग लाउंज, हॉल, लिफ्ट, पार्किंग आदि सभी मूलभूत संरचनाओं से सुसज्जित है।

श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के कार्यकाल में केंद्र सरकार के उपक्रमों द्वारा देशभर के कई अस्पतालों में मरीजों तथा उनके परिजनों के सुविधा हेतु विश्राम सदन व अन्य भवन का निर्माण कराया गया है ताकि इलाज के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार का असुविधा न हो। उन्होंने कहा मोदी सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया गया है। उन्होंने कहा की मोदी के नेतृत्व में एम्स, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के बन जाने के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में दरभंगा हब के रूप में विकसित होगा ।

उहोने बताया कि 15 करोड़ की लागत से विश्राम सदन का निर्माण किया गया है एवं लगभग 1 करोड़ की राशि से पूरे भवन में फर्नीचर की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि डीएमसीएच में भर्ती मरीजों के उपचार के दौरान उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस विश्राम सदन के बन जाने से अब सैकड़ों मरीजों के परिजनों को प्रतिदिन ठहरने की सुविधा मिलेगी तथा इसका सीधा लाभ करोड़ों मिथिलवासियों को मिलेगा ।

Advertisement

सांसद ने मिथिला व उत्तर बिहार के केंद्र दरभंगा में उत्तर बिहार के प्रथम विश्रामालय(विश्राम सदन) देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विभागीय मंत्री आर के सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान पीजीसीआईएल, मुज्जफरपुर के वरिष्ठ महाप्रबंधक प्रणव कुमार, मुख्य प्रबंधक सीमंत चौधरी, जेई राज कुमार सिंह मौजूद रहें।

Share