Home Featured आरक्षण विरोधी भाजपा का पोल खोल कार्यक्रम के तहत जदयू ने किया धरना प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - October 13, 2022

आरक्षण विरोधी भाजपा का पोल खोल कार्यक्रम के तहत जदयू ने किया धरना प्रदर्शन।

दरभंगा: पटना हाईकोर्ट ने नगर चुनाव को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने निकाय अति पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के मसले पर इन चुनाव पर रोक लगाई है, जिससे बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने जा रही है । उक्त बातें जिला मुख्यालय लहेरियासराय स्थित धरना स्थल पर जिला जनता दल एवं नगर जदयू के द्वारा आयोजित आरक्षण विरोधी भाजपा का पोल खोल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सह बेनीपुर विधायक प्रो० विनय चौधरी ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग के हक को लेकर हमारी पार्टी हमारे नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिबद्धता रही है कि समाज में पिछली पंक्ति के शोषित और वंचित समाज के लोगों को विशेष अवसर देकर उन्हें समाज के मुख्यधारा में लाया जाए परंतु भाजपा हाईकोर्ट के इस फैसले पर लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। प्रो० चौधरी ने कहा महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अलग-थलग पड़ चुकी भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन खिसकने से घबरा गई है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के संबंध में समाज में भ्रम फैलाने की नापाक कोशिश कर रही है जबकि नीतीश कुमार अतिपिछड़ा वर्ग वर्ग के अधिकार और सम्मान की रक्षा करने के लिए कटिबद्ध है लेकिन आरक्षण विरोधी भाजपा के इस भ्रम फैलाने की कोशिश को अतिपिछडा समाज के लोग समझ रहे है। प्रो० चौधरी ने कहा कि भाजपा समाज में भ्रम फैलाकर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है जिससे सभी वर्ग के लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।

Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मो०अली अशरफ फातमी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2006 में कानून बना कर अतिपिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने की व्यवस्था की थी। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने उसे सही बताया था। फातमी ने कहा देश में महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है जिसकी चिंता प्रधानमंत्री जी को नजर नहीं आ रही है। देश की संपत्ति को कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों केंद्र की भाजपा सरकार बेचने का काम कर रही है। मोहम्मद फातमी ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव का नॉमिनेशन हो जाने के बाद चुनाव को रद्द करना कहीं ना कहीं यह भाजपा की साजिश का हिस्सा है।

धरना को संबोधित करते हुए विधायक अमन भूषण हजारी ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग को पंचायती राज एवं नगर निकाय में 20% का आरक्षण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है। यह कानून 2006 एवं 2007 से लागू है और कई चुनाव हो चुके हैं। हमारे नेता ने अति पिछड़ा वर्ग के हितों से ना कोई समझौता किया है ना करेंगे। जिला संगठन प्रभारी रंजीत साहनी एवं रंजीत झा ने कहा के हमारे नेता पूरे देश में जातीय जनगणना की मांग कर रहे थे, लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उसे अस्वीकार कर दिया। अब श्री नीतीश कुमार जी की सरकार अपने साधनों व संसाधनों से जातीय गणना करवा रही है।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एजाज अख्तर खां एवं सह संचालन नगर अध्यक्ष सुशील कनोडिया ने किया। धरना को प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू नाथ झा, पूर्व विधायक डॉ फराज फातमी, एजाज अख्तर खान रूमी, डॉ कन्हैया प्रसाद साह, चौधरी मुकुंद राय, शैलेंद्र चौधरी, रामशंकर सिंह, सुनील भारती सहनी, डॉ अंजीत चौधरी, अवन कुमार राय, ईश्वर मंडल, कैलाश ठाकुर, घनश्याम राय, श्याम किशोर राम, गौरव कुमार राय, पप्पू महासेठ, कुमार तरुण मंडल, कमरुल हसन, डॉक्टर रामप्रवेश पासवान, अशोक ठाकुर, कीर्ति मोहन झा, राम नरेश भगत, डॉक्टर इस्मत जहां, फूल कुमारी देवी, राजेश कुमार, सफदर इमाम, प्रदीप महतो, उमेश सहनी, डॉ० अशोक सिंह, अशोक ठाकुर, डॉक्टर जोहा सिद्दीकी, मिथिलेश राय दीदार हुसैन चांद, श्याम सुंदर सदा रामविलास मंडल, जवाहर लाल शर्मा, श्याम मंडल, राजीव कुशवाहा, संजय कुमार झा, राजकुमार राय, शशिकांत प्रसाद साह, रोशन कुमार महतो, राजेंद्र राम, राम नरेश यादव, उपेंद्र राय, आसिफ कमाल, विकास यादव, गौरव कुमार राय, मनोज ठाकुर, मनोज साह, किशोर मंडल, अश्विनी कुमार वर्मा, दीपक सिन्हा, गौरी शंकर पासवान, विकास यादव, माधव झा, धनंजय कुमार झा, बदरआजम हाशमी, प्रभु नारायण दास, यदुवीर कुशवाहा, धर्म सिंह, नजीर अंसारी, डॉ० राम जी विश्वकर्मा, विजय जालान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

Share