Home Featured जब नहीं सुनी किसी ने फरियाद तो मुहल्ले वालों खुद ही शुरू किया सड़क निर्माण का कार्य।
Featured - मुख्य - October 13, 2022

जब नहीं सुनी किसी ने फरियाद तो मुहल्ले वालों खुद ही शुरू किया सड़क निर्माण का कार्य।

दरभंगा: जब शासन प्रशासन से गुहार लगाते हुए लोग थक जाते हैं तो उनमें से ज्यादातर लोग हार मान कर घर बैठ जाते हैं, जबकि कुछ लोग खुद कमान संभाल लेते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा इन दिनों शहर के वार्ड नंबर-31 में दिख रहा है।

दरअसल एक क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण केलिए वार्ड के लोग आवेदन देते देते थक गए। अंत में लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत खुद शुरू कर दी है। यहां दो साल पूर्व सड़क का निर्माण किया गया था जो छह माह बाद ही टूटने लगी। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होने लगी। यह सड़क मिल्लत कॉलेज के साथ-साथ कई सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों एवं बैंक तक जाती है।

Advertisement

स्थानीय लोगों के मुताबिक जिला प्रशासन सहित नगर निगम को कई आवेदन देकर इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई गई लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने खुद ही इसकी मरम्मत करने का निर्णय लिया। इस काम की अगुवाई कर रहे पूर्व वार्ड पार्षद अमानुल्लाह खान ने बताया कि लोग इस सड़क की दुर्दशा से काफी परेशान थे। लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Share