Home Featured व्यवासायी बचत एवं साख स्वावलंबी निधि लिमिटेड बैंक पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप।
Featured - मुख्य - October 13, 2022

व्यवासायी बचत एवं साख स्वावलंबी निधि लिमिटेड बैंक पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप।

दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक पान दुकानदार से एक बैंक द्वारा ठगी का मामला सामने आया है। इसको लेकर पान दुकानदार ने बैंक कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सिंहवाडा थाना में आवेदन भी दिया है।

दिए गए आवेदन में सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के सनहपुर निवासी नंद किशोर कुमार ने बताया है कि सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के पेठीयागाछी निवासी श्याम सहनी उनके पान दुकानपर आकर उनसे व्यवासायी बचत एवं साख स्वावलंबी निधि लिमिटेड बैंक में खाता खोलने का प्रस्ताव दिया। इससे उनको जमाराशि पर पांच प्रतिशत वार्षिक ब्याज के तौर पर बोनस भी मिलने की बात बतायी गयी। साथ ही बहुत ही कम दरों पर लोन भी देने की बात कही गयी।

Advertisement

उक्त बैंक कर्मी के बातों में आकर नंद कुमार ने व्यवसायी बचत एवं साख स्वावलंबी निधि में दो वर्ष पूर्व 36 माह का एक खाता खुलवाया। बीते मंगलवार को जब वे अपन जमा राशि लेने बैंक पहुंचे तो बैंक कर्मी अंजय राय द्वारा अनैतिक व्यवहार करते हुए नियम विरुद्ध तरीके से मूल राशि का पांच प्रतिशत काटकर लौटाया गया।

पीड़ित श्री कुमार ने बताया कि बैंक कर्मी अंजय राय ने उनसे बैंक पासबुक में लिखी हुई बातों को दिखाकर बरगालने की कोशिस की। लेकिन जब वे नहीं माने तो पूरा पैसा बैंक कर्मी द्वारा रख लिया गया। इससे श्री कुमार द्वारा 11662 रुपए का नुकसान आवेदन मे बताया गया है।

इसको लेकर पीड़ित नंद किशोर द्वारा श्याम सहनी सहित सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र विश्वनाथ राय के पुत्र अंजय राय के अलावा अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध झांसा देकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है।

Share