Home Featured डीएम व एसएसपी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण।
Featured - मुख्य - October 14, 2022

डीएम व एसएसपी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण।

दरभंगा: शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग एवं बिहार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर अवस्थित ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस के तीनों तलों पर घूम-घूम कर गोदाम की स्थिति एवं रखे गए ईवीएम का अवलोकन किया गया।

वहां चल रहे सीसीटीवी एवं विद्युत उपकरण का भी अवलोकन किया गया जो समुचित रूप से कार्य कर रहा था तथा निरीक्षण के दौरान अग्निशमन सुरक्षा मानकों का भी अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर अग्निशमन पदाधिकारी शशि भूषण सिंह ने अग्निशमन उपकरण के संबंध में जानकारी दी।

Advertisement

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला अग्निशमन पदाधिकारी शशि भूषण सिंह, राकपा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र मोहन झा, जदयू के उपाध्यक्ष एजाज अख्तर खाँ, राजद के जिला महासचिव विष्णु चन्द पप्पू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार झा, बासपा के राम किशोर पाण्डेय तथा निर्वाचन शाखा के कर्मीगण उपस्थित थे।

Share