
दलित उत्पीड़न कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू।
दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड क्षेत्र के हथौरी उत्तरी पंचायत के सिमरी चौक पर दलित उत्पीड़न कांड के सभी अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू की गई।
गोपाल जी चौधरी, रामजतन राम की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार के गलत नीतियों के चलते दलित उत्पीड़न में इजाफा हुआ है। यह सरकार दलितों अति पिछड़ों को मिल रहे आरक्षण को समाप्त कर मनुवादी व्यवस्था देश के ऊपर थोपना चाह रही है। वक्ताओं ने कहा कि बहेरी थाना के दलित नौजवान कमल राम को निर्ममता पूर्वक बांधकर पिटाई की गई। कमल राम नारियल बेचकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सामंती अपराधियों के द्वारा उनके ऊपर बर्बरता पूर्ण ढंग से हमला किया गया। जिस हमले में कमल राम गंभीर रूप से घायल हैं। कमल राम का क्या कसूर था जो इतनी बड़ी सजा दी गई। इस कांड के सभी अभियुक्त को जेल जाना होगा हमारी पार्टी कमल राम के परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी।
सभा में प्रस्ताव कर दलित उत्पीड़न पर रोक लगाने दलित उत्पीड़न से संबंधित बहेरी कांड संख्या 300/22 एवं 295/ 22 के सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्रवाई होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की अपील की गई।
दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला अध्यक्ष रामप्रीत राम, बहेरी प्रखंड सचिव शिवनंदन यादव, हायाघाट पार्टी नेता विश्वनाथ पासवान, बहादुरपुर प्रखंड सचिव राम, सागर पासवान, ललित राम, बिंदेश्वर पासवान, किसान नेता मुकीम, राम प्रसाद दास, रंजन चौधरी, राजकुमार राम आदि ने संबोधित किया।


