Home Featured ट्रेन से कटकर विक्षिप्त युवक की मौत।
Featured - मुख्य - October 14, 2022

ट्रेन से कटकर विक्षिप्त युवक की मौत।

दरभंगा: दरभंगा-जयनगर रेलखंड पर भालपट्टी ओपी क्षेत्र के जीवछ घाट पुल के पास गुरुवार की रात ट्रेन से कटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओपी क्षेत्र के मालीटोल निवासी ठको ठाकुर के पुत्र फूल बाबू ठाकुर  के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। बताया जाता है कि युवक चार-पांच सालों से विक्षिप्त था। हमेशा वह इधर-उधर घूमा करता था। गुरुवार की शाम वह घर से निकला था। इसी दौरान वह रेल की पटरी पर ट्रेन की चपेट में आ गया।

Advertisement
Share