Home Featured बदमाशों ने महिला से झपट कर भागे चालीस हजार रुपए।
Featured - मुख्य - October 14, 2022

बदमाशों ने महिला से झपट कर भागे चालीस हजार रुपए।

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित मस्जिद के समीप शुकवार को बाइक सवार झपटमार गिरोह के सदस्यों ने एक महिला से झपटा मारकर रुपये लेकर फरार हो गया।

इसे लेकर पीड़ित महिला लदहो गांव निवासी सुखाय सहनी की पत्नी सुनीता देवी ने थाना में आवेदन देकर लुटे गए रुपये की बरामदगी करने की गुहार लगायी है। महिला ने आवेदक मे बताया है कि दिन के ग्यारह बजे एसबीआई हांटी मे अपने खाते से चालीस हजार रुपए निकाल कर बस स्टैंड सुपौल बाजार पहुंची। दिन के करीब एक बजे वहां से टेम्पो से गांव जा रही थी कि स्टेशन रोड स्थित मस्जिद के समीप सामने से एक बाइक पर दो लोग सवार आये और हाथ में रखे रुपये के झोला को झपाटा मारकर सुपौल बाजार की ओर भाग गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष एसएन सारंग ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को भेजकर छानबीन शुरू कर दिया गया है।

Advertisement
Share