Home Featured साल भर बाद भी दर्ज नही हुआ हत्या का मुकदमा, एसएसपी से गुहार लगाने पहुँचे परिजन।
Featured - मुख्य - October 14, 2022

साल भर बाद भी दर्ज नही हुआ हत्या का मुकदमा, एसएसपी से गुहार लगाने पहुँचे परिजन।

दरभंगा: पुलिस की सुस्त कार्यशैली का एक और नमूना शुक्रवार को देखने को मिला जब जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में साल भर पूर्व हुए हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने का आरोप पुलिस पर लगा। परिजनों ने लगातार आवेदन दिये। अंत मे शुक्रवार को पीड़ित परिजन ने वरीय पुलिस अधीक्षक के दरबार में पहुंच कर इंसाफ की गुहार लगायी।

दरअसल, पूरा मामला कमतौल थाना क्षेत्र के करजापट्टी गांव का है जहां 15 अगस्त 2021 को मुमताज नामक एक युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया था। बताया जाता है कि घटना के दिन मृतक मुमताज के यहां जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान आरोपित मोहम्मद शहाबुद्दीन, शमीउद्दीन, शफीउद्दीन आदि लाठी डंडा के साथ पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मुमताज को इतना मारा कि मुमताज वहीं बेहोश हो गया। आनन फानन में उसका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। इलाज के दौरान 12 दिन बाद मुमताज ने दम तोड़ दिया।

परिजनों का आरोप है कि जब मामले की प्राथमिकी दर्ज करवाने केलिए आवेदन दिया तो तत्कालीन थानाध्यक्ष ने मामले को दबा दिया और आपस में फैसला कर लेने को कहा।

मामला सामने आने के बाद तत्कालीन एसएसपी बाबूराम ने थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए जांच का आदेश दिया था। लेकिन तत्कालीन एसएसपी के आदेश को दरकिनार करते हुए थानाध्यक्ष द्वारा मामले को दफन कर दिया गया। वही 15 अगस्त 2021 से अब तक मृतक के माता – पिता अधिकारियों के दरबार में न्याय के लिए भटक रहे हैं।

Advertisement

शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने मामले पर गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए कहा कि थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि बॉडी की जांच कराई जाए और जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज किया जाए।

Share