
जब्ती और जुर्माना वसूली से नही बनी बात तो पुलिस ने की गाड़ियों की हवा निकालने की शुरुआत।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: नो पार्किंग जोन में अवैध पार्किंग को लेकर यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। वाहनों की जब्ती और जुर्माना वसूली के बाबजूद लोग बाज नही आ रहे हैं। इसी को लेकर अब यातायात थाना की पुलिस ने इस रोड में लगाए गए वाहनों का हवा खोलना शुरू कर दिया है। वाहन मालिक वाहन लगाकर काम करने जाते हैं और लौटते हैं तो टायर की हवा निकली पाते हैं। कुछ तो कारण समझ भी नही पाते। पर जब अन्य लोगों का भी यही हाल देखते हैं तो उन्हें माजरा समझ मे आ जाता है।

बताते चलें कि लहेरियासराय टावर से लेकर आयुक्त कार्यालय तक सड़क किनारे लगे वाहनों को लेकर लंबी जाम की समस्या बनी रहती। हाल ही में पुलिस द्वारा व्यवहार न्यायालय से लेकर आयुक्त कार्यालय तक नो पार्किंग जोन बनाया गया है। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। इसको लेकर पुलिस अब कड़ा रुख अपना रही है। बीते दिनों कई गाड़ियों को यहां से उठाकर पुलिस ले गई थी। वहीं अब पुलिस द्वारा गाड़ियों का हवा निकालना शुरू कर दिया गया है।


