Home Featured सुनसान बगीचे से मिली युवक की लहूलुहान लाश, पुलिस ने शुरू की पड़ताल।
Featured - मुख्य - October 15, 2022

सुनसान बगीचे से मिली युवक की लहूलुहान लाश, पुलिस ने शुरू की पड़ताल।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंहवाड़ा में एक सुनसान बगीचे से युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गयी। मृतक युवक की पहचान सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के सिंहवाड़ा नगर पंचायत के वार्ड 7 निवासी बुधन कहार के पुत्र ललन कहार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की सुबह शौच के लिए जब कुछ महिलाएं बगीचे के तरफ गयी तो वहां खून से सना एक चप्पल दिखा। वही थोड़ा और आगे बढ़ने पर ललन का शव देखा गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

Advertisement

फिलहाल हत्या के कारणों का पता नही चल सका है। शव को देखने से प्रतीत होता है कि उसके शरीर पर कई जगह चाकुओं से वार कर उसकी हत्या कर दी गयी है। घटना शुक्रवार रात की बतायी जाती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मृतक ललन के एक करीबी मित्र से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि वह देर रात तक ललन के साथ था।

Advertisement
Share