Home Featured ऑटो चालक पर महिला के अपहरण का आरोप, एफआईआर दर्ज।
Featured - मुख्य - October 15, 2022

ऑटो चालक पर महिला के अपहरण का आरोप, एफआईआर दर्ज।

दरभंगा: जिले में बढ़ रहे क्राइम के बीच एक नया मामला सामने आया है।

विशनपुर थाना क्षेत्र के बघला गांव निवासी उपेंद्र दास के पुत्र सुमित दास द्वारा लहेरियासराय थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया गया है।

दिए गए आवेदन में सुमित दास ने कहा है कि 25वर्षीय उनकी भावी हज़मा चौराहा से दस अक्टूबर को ई रिक्शा पकड़कर मिर्जापुर के लिये निकली थी जो अब तक घर नहीं लौटी हैं।

Advertisement

उसने कहा कि कई दिनों से सभी रिश्तेदारों के यहां खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चला। दिये आवेदन में उसने कहा हैं कि 15अक्टूबर को उसकी भावी रीमा कुमारी ने मोबाईल नंबर 9835009264 से फोन कर जानकारी दी हैं कि उसे ई रिक्शा वाला किसी मॉल के निकट गली में घुसाते हुये एक गली में उसे लें जाकर एक रूम में कैद कर लिया हैं। उसका मोबाईल और पैसा समेत गहना छीन लिया हैं।रीमा का कहना हैं कि पुलिस चाहे तो उसे छुरा सकती हैं।

लहेरियासरायसराय पुलिस का कहना हैं कि आवेदन मिला हैं आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share