Home Featured यूनिवर्सिटी कैंपस में मटरगस्ती कर रहे दर्जन भर मनचले चढ़े पुलिस के हत्थे।
Featured - मुख्य - October 15, 2022

यूनिवर्सिटी कैंपस में मटरगस्ती कर रहे दर्जन भर मनचले चढ़े पुलिस के हत्थे।

दरभंगा: यूनिवर्सिटी कैंपस में लगातार नशेड़ी एवं उच्चक्कों के जमावड़ा का शिकायत मिलने पर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने बड़ी करवाई की है।

शनिवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में अभियान चला कर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने कैंपस के अंदर मटरगस्ती कर रहे करीब एक दर्जन भर युवक एवं युवतियों को पकड़ कर थाना ले आई।

Advertisement

वहीं पूरे मामले पर विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि यूनिवर्सिटी कैंपस में लगातार नशेड़ियों एवं मनचलों के जमावड़ा का सूचना मिल रही थी। शनिवार को जब पुलिस की टीम पहुंची तो वे लोग भागने लगे उसी में से कुछ को पकड़ा गया और पूछताछ की गई। आगे उन्होंने बताया कि पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो उनलोगों के अभिभावक को बुलाकर सत्यापन कर हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया है। वहीं गस्ती दल को नियमित यूनिवर्सिटी कैंपस में अनावश्यक जमावड़ा लगाने वाले को पकड़ने को कहा गया है।

Share