Home Featured शराब लदे ट्रक के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - October 16, 2022

शराब लदे ट्रक के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार।

देखिये वीडियो भो👆

दरभंगा: बिहार मद्य निषेध इकाई पटना की सूचना पर कमतौल थानाध्यक्ष बरुण कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में सअनि सुनील कुमार राय एवं थाना बल ने रात्रि गस्ती के दौरान शराब की खेप लेकर तेज गति से भाग रहे आइसर ट्रक को कमतौल थाना के समीप बजरंग चौक पर जब्त कर लिया। वहीं ट्रक से निकल कर भाग रहे चालक एवं उपचालक को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

वहीं ट्रक को रास्ता बता रहे बिना नंबर प्लेट की एक अपाची बाइक को बाइक चालक बजरंग चौक पर छोड़ कर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने लावारिस पड़ी बाइक को भी जब्त कर लिया है। ट्रक के चालक के केबिन के ठीक पीछे गोलनुमा एक तहखाना से कमतौल पुलिस ने कुल 1134 .480 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। चालक हरियाणा के पानीपत जिला के मतलोडा फाटक थाना क्षेत्र के गोपाल कालोनी काबड़ी निवासी शेर सिंह के पुत्र मनोज कुमार बताया। वहीं उपचालक पानीपत जिला के माडल टाउन थाना क्षेत्र के काबडी रोड निवासी लाजपत के पुत्र धर्म दास बताया।

Share