
उत्पाद विभाग द्वारा शराब पीने एवं बेचने मामले में 52 लोगों को किया गया गिरफ्तार।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: एक्साइज विभाग द्वारा महाअभियान चलाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शराब पीने एवं बेचने मामले में कुल 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में उत्पाद इंस्पेक्टर सुदेश्वर लाल ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को उत्पाद विभाग पटना के निर्देश पर अभियान चलाया जाता है। इसमें 39 लोगों को शराब पीने में एवं 13 व्यक्तियों को शराब बेचने में गिरफ्तार किया गया है। बेचने वाले लोगों को जेल भेजा रहा है और पीने वाले अगर जुर्माना नहीं भरते है तो उन्हें भी जेल भेजा जाएगा।

