
सदस्यता अभियान को लेकर कटका में आयोजित हुई ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक।
दरभंगा: ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा चलाये जा रहे विशेष सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को सिंहवाड़ा प्रखंड के कटका में बैठक का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष मनोहर झा की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन कटका काली स्थान के परिसर में किया गया। भगवान परशुराम की वंदना एवं गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ विधिवत बैठक की शुरुआत की गयी।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे फेडरेशन के जिलाध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा ने उपस्थित सदस्यों को ब्राह्मण फेडरेशन के उद्देश्य एवं कार्यो से परिचित करवाया। साथ सामाजिक एकता एवं खुद को सशक्त करने केलिए ज्यादा से ज्यादा ब्राह्मणों को फेडरेशन से जुड़ने का आह्वान किया।

बैठक में श्याम नारायण ठाकुर को कटका पंचायत का अध्यक्ष सह कार्यकारिणी निर्माण प्रभारी बनाया गया तथा शुभकान्त मिश्र उर्फ सोन मिश्र को सिंहवाड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित सनहपुर पंचायत अध्यक्ष भाग्य नारायण झा ने उपस्थित लोगो को संगठित होकर समाज कल्याण के साथ साथ सबका सुरक्षा सबका सहयोग कर सार्वजनिक विकास हेतु आह्वान किया।
इसके साथ ही कटका सचिव मंडल सदस्य के अन्तर्गत भाग्य नारायण ठाकुर, सूर्यान्शी शांडिल्य, मुक्तेश्वर ठाकुर, लीलाधर ठाकुर, हेमचंद्र ठाकुर, उदित नारायण ठाकुर, रघुपति ठाकुर, कृष्ण चन्द्र ठाकुर, प्रभानंद ठाकुर आदि चयनित हुए। उपस्थित लोगो का धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय अध्यक्ष श्याम नारायण ठाकुर ने किया।

