Home Featured मुर्गी विवाद में दो पक्षों में जमकर हई मारपीट।
Featured - मुख्य - October 16, 2022

मुर्गी विवाद में दो पक्षों में जमकर हई मारपीट।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के कमतौल थानाक्षेत्र के माधोपट्टी पंचायत के खजुरवारा में रविवार को मुर्गी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। बताया जाता है कि दो पक्षों के बीच मुर्गी को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। सुबह में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायलों को पहले जाले अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

डीएमसीएच में इलाजरत मोहम्मद मुश्ताक ने कहा कि उनकी मुर्गी इधर-उधर घूम रही थी। इसे लेकर पड़ोस के लोग अक्सर झगड़ा करते थे। रविवार को मोहम्मद नूरानी के परिवार वालो ने मारपीट कर उनलोगों को घायल कर दिया। घायलों में मोहम्मद इसराइल व उनके तीन पुत्र मोहम्मद मुमताज, मोहम्मद मुश्ताक एवं मोहम्मद इरफान शामिल हैं। उन्हें डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

वहीं दूसरे पक्ष के मोहम्मद नूराणी ने बताया कि उनके घर के पास मुर्गी आ गयी थी। उसी को भगाने के लिए जब गए तो इरफान अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उनलोगों को मारने लगा। इसमें मोहम्मद इलियास, मोहम्मद जब्बार, मोहम्मद नूरानी, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद उमर और एक महिला खुशबूदा खातून घायल हो गयी।

Share