Home Featured सांसद की सद्बुद्धि के लिए आंदोलनकारियों ने किया शिव चर्चा का आयोजन।
Featured - मुख्य - October 16, 2022

सांसद की सद्बुद्धि के लिए आंदोलनकारियों ने किया शिव चर्चा का आयोजन।

दरभंगा: बैगनी हॉल्ट में गाड़ी ठहराव की मांग को लेकर चल रहा सत्यग्रह रविवार को भी जारी रहा महिलाओं ने सांसद चित्र के पास शिव चर्चा आयोजित कर सांसद एवं रेल अधिकारियों की सद्बुद्धि की कामना की।

समिति के अध्यक्ष रामधनी झा ने बताया कि सांसद के इशारे पर विभाग बैगनी हॉल्ट के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रस्त रहा है और आज भी है, क्योंकि इसके आसपास के गाँव में पिछड़े, अल्पसंख्यक, दलितों की वस्ती है। श्री झा ने बताया कि कथित जारी कोड में भी बेनीपुर से 3.6 किमी की दूरी पर हॉल्ट बनाने की बात कहीं गई है जबकि रेल के पूर्व डीसीआई बब्बन सिंह ने मात्र 2.5 किमी बताकर विभाग को अपनी रिपोर्ट सोंपी है। फिर भी सांसद ने उस पर कार्रवाई करने की जगह उसकी हठ धार्मिता के पक्ष में कुतर्क गढ़ रहे हैं और बैगनी हॉल्ट संघर्ष समिति को धमकी दिलाई जा रही है। उधर पूर्व केंद्रीय मंत्री मो अली असरफ फातमी ने बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्य मंत्री और केंद्रीय रेलमंत्री को पत्र भेजकर लाइन बनाने के समय ही बैगनी में रेल द्वारा अधिग्रीहित भूमि पर ही हॉल्ट निर्माण की मांग की है।

Advertisement

वही सीपीआईएम के मुख्य सचेतक अजय कुमार ने भी रेल के जीएम, डीआरएम से लेकर रेलमंत्री तक को पत्र लिखकर बैगनी में हॉल्ट बनाने की कार्रवाई करने की मांग की है।

इस मौके पर सझुआर पंचायत के मुखिया चन्दन कुमार झा, पूर्व मुखिया राजन कुमार झा, मदन महतो, पूर्व पंस सदस्य मनोज कमती, रामगोविंद पासमान, अमरजी चौधरी, मानस कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

Share