Home Featured दो पक्षों में जमकर चाकूबाजी, कई लोग जख्मी।
Featured - मुख्य - October 16, 2022

दो पक्षों में जमकर चाकूबाजी, कई लोग जख्मी।

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के पोषनपुरा पासवान चौक पर रविवार को बाइक सवार दो पक्षों में जमकर चाकूबाजी हुई। इस घटना में कई लोग जख्मी हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले सभी वहां से फरार हो गए थे।

घटनास्थल से पुलिस तीन बाइक को जब्त कर थाना ले आई। मारपीट करने वाले दर्जनभर से अधिक युवक बाहरी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक गुट के लोगों ने दूसरे ग्रुप के एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक ने फोन पर अपने साथियों को बुला लिया। साथियों के आने पर उस गुट के लोगों ने अंधाधुंध चाकू चलाना शुरू कर दिया। दूसरी तरफ से भी जवाब में मारपीट की जाने लगी। लगभग आधा घंटा तक दोनों पक्षों में वहां फिल्मी स्टाइल में मारपीट हुई। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोग वहां से भाग गए।

Advertisement

थानाधयक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। मौके पर किसी पक्ष का एक भी व्यक्ति नहीं मिला। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Share