Home Featured बीडीओ एवं थानाध्यक्ष से वार्ता के बाद दलित उत्पीड़न कांड को लेकर चल रहा प्रदर्शन समाप्त।
Featured - मुख्य - October 16, 2022

बीडीओ एवं थानाध्यक्ष से वार्ता के बाद दलित उत्पीड़न कांड को लेकर चल रहा प्रदर्शन समाप्त।

दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड की हथौरी उत्तरी पंचायत के सिमरी चौक पर बहेड़ी दलित उत्पीड़न कांड संख्या – 300/22 एवं 295/22 के सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीपीआईएम एवं दलित शोषण मुक्ति मंच की ओर से चलाए जा रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन बीडीओ एवं स्थानीय थानाध्यक्ष से वार्ता के बाद तत्काल स्थगित किया गया।

बीडीओ एवं थानाध्यक्ष ने धरना स्थल पर माइक द्वारा एक सप्ताह के अंदर सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने की घोषणा की। दलित शोषण मुक्ति मंच के नेता रामजतन राम की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीआईएम बहेड़ी प्रखंड सचिव शिवनंदन यादव ने कहा कि आंदोलन के तीसरे दिन बीडीओ एवं थानाध्यक्ष धरना स्थल पर आकर वार्ता की।

Advertisement

वार्ता के आलोक में अगर एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तारी नहीं होती है तो बहेड़ी थाना का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमल राम के परिवार को प्रशासन समुचित मुआवजा देने की कार्रवाई करें।

सभा को विश्वनाथ पासवान, गोपालजी चौधरी, दिलीप शर्मा, रामसेवक शाह, रंजन चौधरी, रामदयाल साहू आदि ने संबोधित किया।

Share