Home Featured बिजली बिल भुगतान के नाम पर तीस हजार रूपए की ठगी।
Featured - मुख्य - October 16, 2022

बिजली बिल भुगतान के नाम पर तीस हजार रूपए की ठगी।

दरभंगा: रविवार की सुबह लहेरियासराय थाना से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक व्यवसायी प्रतिष्ठान के मालिक को ठग ने झांसे में डाल कर तीस हजार रुपए उसके खाता से उड़ा लिया। ठग ने कहा मैं बिजली विभाग से बोल रहा हूं। विभाग का आपके ऊपर बिजली बिल बकाया है।

आप इस बिल को तुरंत भुगतान करें वरना आपकी बिजली अभी के अभी काट दी जाएगी। एक लिंक में भेज रहा हूं, उसे खोलिए और बकाया राशि भेजिए। यह कोई और नहीं एक फ्रॉड बात कर रहा था।

बिजली उपभोक्ता लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर निवासी मृत्युंजय चटर्जी के पुत्र सुजय चटर्जी ने ज्योंही उस लिंक को खोला, उनके खाते से तीस हजार रुपए फ्रॉड के खाते में चला गया। इसे लेकर सुजय ने लहेरियासराय थाना में आवेदन देकर अज्ञात फ्रॉड के विरुद्ध मामला दर्ज करने आवेदन थानाध्यक्ष को दिया है।

Advertisement
Share