Home Featured एमएसयू के पांच दिवसीय पदयात्रा का हुआ समापन।
Featured - मुख्य - October 16, 2022

एमएसयू के पांच दिवसीय पदयात्रा का हुआ समापन।

दरभंगा: मिथिला स्टूडेंट यूनियन के छात्रों की पांच दिवसीय पदयात्रा का समापन रविवार को हुआ। इस दौरान छात्रों ने शहर के सभी 48 वार्डों का भ्रमण किया।

रविवार को पदयात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना ने किया। पदयात्रा में शामिल छात्रों ने विभिन्न चौक-चौराहों पर रुकते हुए लोगों को संबोधित भी किया।

Advertisement

पदयात्रा के समापन पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा कि राजनेताओं के खोखले आश्वासन, छलावा एवं शोषण यहां की नियति बन गई है। इसी मुद्दे को लेकर हम जागरूकता अभियान चला रहे हैं। एम्स, एयरपोर्ट, आईटी पार्क व तारामंडल लड़कर बनाएंगे। आवास योजना में 30 हजार रुपए लेने पर रोक लगाएंगे। पोखरों को बचाएंगे। हमारा नगर जलजमाव मुक्त व जाममुक्त होगा। नगर के वार्ड में ही समस्या की सुनवाई होगी, कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। नगर में दिन-रात सफाई होगी। हर घर तक नल का शुद्ध जल होगा। चौक-चौराहों पर यात्री शेड और सार्वजनिक शौचालय बनवाएंगे। दरभंगा को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलवाएंगे। एमएसयू के दरभंगा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार की अगुवाई में पांचवें दिन की पैदल यात्रा की शुरुआत वार्ड -36 से हुई। यह यात्रा वार्ड-39, 40, 41, 42, 43, 44, 45, 48, 47 होते हुए वार्ड 46 कबिलपुर में समाप्त हुई। इसकी अगुवाई नथुनी पासवान ने किया। पैदल यात्रा में एमएसयू नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार, अंकित आजाद, अविनाश सहनी, नवीन सोनी, जिला परिषद सदस्य संजय चौपाल, अमित कुमार, विशाल कबीर, प्रवीण झा, गौतम झा, सौरभ कुमार, भरत महापात्र, अमलेश मंडल, सुमित कुमार, लीलाधर कुमार आदि थे।

Share