
शहर में बढ़ा बाइक चोरों का आतंक, पत्रकार सहित दो लोगों की बाइक हुई चोरी।
दरभंगा: शहर में इन दिनों बाइक चोरों का आतंक चरम पर है। प्रतिदिन कहीं न कहीं चोरी की घटना सामने आती रहती है। इसी क्रम में रविवार की रात चोरों ने एक पत्रकार के घर से उनकी होंडा यूनिकॉर्न बाइक गायब कर दी।
मामले के संबंध में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रामबाग निवासी पत्रकार आलोक आशीष ने थाना में बाइक चोरी का आवेदन दिया है।
दिए गए आवेदन में श्री आशीष ने बताया है कि रविवार की रात्रि वे रामबाग स्थित अपने घर के पार्किंग में वे अपना काले रंग की होंडा यूनिकॉर्न बाइक BR07W3860 को लगाकर सोने चले गए। सोमवार की सुबह जब उन्होंने मोटरसाइकिल पार्किंग में नहीं लगा देखा तो काफी खोजबीन की। इसके उपरांत भी मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर उन्होंने थाना में आवेदन देकर बाइक की बरामदगी के लिए गुहार लगाई है।

वहीं दूसरी ओर बिरौल थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव निवासी विपिन कुमार सिंह ने लहेरियासराय थाना में बाइक चोरी का मामला दर्ज करवाया है। श्री सिंह के द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वे सोमवार को दिन के करीब 1:00 बजे बेंता के खान मोहल्ला में एक डॉक्टर के क्लीनिक के पास गए थे। क्लीनिक के नजदीक ही उन्होंने अपनी बाइक लगाकर डॉक्टर से मिलने चले गए। लेकिन जब वह वापस लौटे तो उन्हें उनका बाइक नहीं मिला। बाइक का उन्होंने आसपास में काफी खोजबीन किया नहीं मिलने पर उन्होंने लहेरियासराय थाना में आवेदन दिया है।

