Home Featured जिले में बुलंद हो रहा है बदमाशों का हौसला, विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला।
Featured - मुख्य - October 17, 2022

जिले में बुलंद हो रहा है बदमाशों का हौसला, विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला।

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ जगदीशपुर गांव में दो भाइयों के बीच चल रहे भूमि विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर एक पक्ष ने हमला कर दिया।

इसमें दो दारोगा सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। सभी घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। मामले में पुलिस ने सात नामजद व 10-12 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपितों की छापेमारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Advertisement

घटना रविवार देर शाम की है। पुलिस के अनुसार जगदीशपुर गांव के दुखा महतो के पुत्र रामसेवक महतो और सुरेश महतो के बीच विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में लंबित रहने के बाद भी रविवार को सुरेश महतो ने विवादित भूमि पर गृह निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इस पर उनके भाई रामसेवक ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस से की। शिकायत पर पुलिस टीम गृह निर्माण कार्य रोकने पहुंची थी। आरोप है कि इससे नाराज सुरेश महतो पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

इसमें पुअनि वृज बिहारी राय, मनीष कुमार, हवलदार राम लगन चौधरी, महिला सिपाही सरिता कुमारी, पम्मी कुमारी और निजी चालक विजय कुमार जख्मी हो गये। थानाध्यक्ष एसएन सारंग ने बताया कि मामले में पुलिस ने सुरेश महतो की पत्नी सिकिल देवी और भोला महतो की पत्नी पूजा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य नामजद अशोक महतो, संतोष महतो, भोला महतो, बारा महतो व अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है

Share