
चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे एसएसबी के पांच जवान सड़क दुर्घटना में घायल।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: चुनाव ड्यूटी के लिए नाहर से गोपालगंज जा रही एसएसबी की गाड़ियों का काफिला सुबह 10 बजे करीब सकरी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में पांच जवानों को गंभीर चोटें आई है। सभी को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है कि एसएसबी जवान के पांच गाड़ियों का काफिला एक लाइन से गुजर रहा था। एक गाड़ी ने बिना इंडिकेटर दिए टर्न ले लिया। इसी वजह से अनियंत्रित होकर सामने वाली गाड़ी मे टकराकर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कुल 37 जवान सवार थे। इनमें से चालक सहित 5 जवानों को गंभीर चोटें आई। बाकी के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

