Home Featured एकबार फिर डीएमसीएच में लापरवाही के कारण मरीज की मौत का आरोप, जमकर हुआ हंगामा।
Featured - मुख्य - October 17, 2022

एकबार फिर डीएमसीएच में लापरवाही के कारण मरीज की मौत का आरोप, जमकर हुआ हंगामा।

 

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: उत्तर बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल कहा जाने वाला डीएमसीएच इन दिनों अपनी उपलब्धियों केलिए नहीं, बल्कि कुव्यवस्थाओं के कारण अक्सर चर्चा में बना रहता है। इसी क्रम में सोमवार की देर शाम एकबार फिर डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मरीज की मौत का आरोप लगाते हुए परिजनो ने जमकर हंगामा किया है।

मरीज के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अललपट्टी निवासी विक्रम कुमार मंडल अपनी 80 वर्षीय दादी नागो देवी को लेकर डीएमसीएच में भर्ती कराने आया। दरअसल, नागो देवी को हार्ट अटैक आने के बाद एक निजी डॉक्टर द्वारा डीएमसीएच में भर्ती कराने हेतु विक्रम मंडल को कहा गया। इसके बाद नागो देवी को लेकर परिजन डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में पहुंचे। वहां बाहर से दवाइयां मंगवा कर उनका इलाज किया गया।

इलाज के बाद नागो देवी को वार्ड में भेजा गया, जहां उन्हें ऑक्सीजन लगाने की बात डॉक्टर द्वारा कही गयी। पर वहां न ऑक्सीजन था और न ही कोई डॉक्टर उपलब्ध थे। परिजनों द्वारा खुद ऑक्सीजन लाया गया। वाबजूद इसके वहां ऑक्सीजन लगाने केलिए कोई भी डॉक्टर या नर्स उपलन्ध नही थे। अंत में किसी प्रकार एक ट्राली मैन द्वारा ऑक्सीजन लगाया गया। इसी दौरान नागो देवी की मौत हो ग़यी।

Advertisement

नागो देवी की मौत के बाद डीएमसीएच प्रशासन पर कुव्यवस्था का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची बेंता ओपी की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अंततः बेंता ओपी अध्यक्ष सरवर आलम के काफी समझाने बुझाने पर परिजन शव को अस्पताल से ले गए।

Share