
बिचौलियों का अड्डा बन चुका है डीएमसीएच, फिर दो धराये।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: डीएमसीएच में दलालों का बोलबाला कोई नयी बात नही है। यहां इलाज केलिए आने वाले मरीजों के पीछे निजी चिकित्सा संस्थानों के दलाल पड़ जाते हैं और जमकर उनका शोषण करने लगते हैं। सोमवार को ऐसे ही दो दलालों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

बताया जाता है कि सोमवार को डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में राहुल और शत्रुघ्न नामक दो युवक डॉक्टर के भेष में घूम रहे थे। वहां आने वाले मरीजों को निजी क्लीनिक में ले जाकर इलाज करवाते थे। इसकी सूचना मिलने पर डीएमसीएच के अधीक्षक हरिशंकर मिश्रा इमरजेंसी विभाग पहुंचे और दोनों पकड़े गए।
दोनों युवकों को पकड़कर बेंता ओपी की पुलिस के हवाले कर दिया गया।

