Home Featured अनुसूचित जाति कल्याण से सम्बंधित योजनाओं एवं लाभ तथा मुआवजे की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा।
Featured - मुख्य - October 17, 2022

अनुसूचित जाति कल्याण से सम्बंधित योजनाओं एवं लाभ तथा मुआवजे की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा।

दरभंगा: सोमवार को समाहरणालय अवस्थित आंबेडकर सभागार में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य सुभाष पारधी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति कल्याण से सम्बंधित योजनाओं एवं लाभ व मुआवजे की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की गयी।

बैठक में आईजी ललन मोहन प्रसाद, डीएम राजीव रौशन, समस्तीपुर डीएम योगेन्द्र सिंह, एसएसपी अवकाश कुमार, समस्तीपुर एसपी हृदयकान्त, डीडीसी अमृषा बैंस, मधुबनी व समस्तीपुर के डीडीसी तथा संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। सदस्य ने छात्रवृत्ति योजना, आवास योजना, रोजगार गारंटी योजना, छात्रावास योजना, स्वरोजगार व स्वउद्यम के लिए बैंक द्वारा ऋण की स्वीकृति, शिक्षा ऋण से संबंधित योजनाओं की जिलेवार समीक्षा की।

Advertisement

समीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग व बैंकिंग के आंकड़ों की अस्पष्टता के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को उन्होंने सुधार कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए 30 दिनों का समय दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अनुसूचित जाति के विकास व कल्याण के लिए तथा उन्हें सशक्त करने व उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए चलायी जा रही योजनाओं को धरातल पर मुर्त रूप में ससमय उतारने का आग्रह किया। बैठक में संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ज्ञानेश्वर कुमार सिंह, दरभंगा, मुजफ्फरपुर एवं सारण जिले के लिए निदेशक एसके सिंह तथा अनुसंधान पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Advertisement

बैठक के पूर्व एवं बैठक के बाद सदस्य ने अनुसूचित जाति के विभिन्न संगठनों एवं लोगों से वार्ता की तथा उनकी समस्याओं को सुना। डीएम ने सदस्य को बधाई दी तथा अपने पदाधिकारियों को अपने आंकड़े दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आईजी ने सदस्य को धन्यवाद दिया तथा कहा कि इस तरह की समीक्षा से योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी लाभ पहुंचता है।

Share