
युवक की हत्या मामले में सिंहवाड़ा पुलिस ने महिला सहित तीन को किया गिरफ्तार।
दरभंगा: सिंहवाड़ा में हुई युवक ललन कहार की हत्या के मामले में सिंहवाड़ा पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिंहवाड़ा उत्तरी पंचायत के राम कुंज मोहल्ला में ललन कहार की हत्या के दो दिन बाद आरोपियों की गिरफ्तारी कर कांड का उद्भेदन किया गया है।
गिरफ्तार सिंहवाड़ा उत्तरी निवासी भरत कहार राजु महतो एवं सुनील महतो की पत्नी रंजू कहार ने हत्या में संलिप्ता स्वीकार की है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया है कि पंद्रह अक्टूबर की रात नशापान के दौरान मारपीट व तेज हथियार से माथे व चेहरे पर जान लेवा हमला कर तीनों आरोपीयों ने ललन की हत्या कर दी थी। मृतक ललन के पिता बुधन कहार ने कहा है कि 15 अक्टूबर की रात दस बजे भरत कहार मेरे पुत्र ललन को घर से बुलाकर ले गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई अगले दिन सुबह में घर से दूर बसवारी से शव बरामद किया गया। पुलिस के पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि कुछ दिन पहले आरोपी महिला रंजु देवी अपने घर चुलाई शराब निर्माण कर चोरी छापे बेचती थी।

आरोपी राजू महतो ने अपने ब्यान में स्वीकार किया है कि महिला रंजु देवी के साथ उनका प्रेम प्रसंग लंबे समय से चल रहा है। घटना की रात नशा पान के दौरान शराब कारोबारी रंजू देवी को मृतक ललन ने मारपीट की। जिसके प्रतिशोध में रंजु देवी ,भरत कहार, राजू महतो ने ललन पर तेज हथियार व लोहे के रॉड से हमला कर माथे व कनपट्टी को लहुलुहान कर दिया।
घटना स्थल मौत के बाद महिला समेत तीनों ने शव को बंसवारी में फेंक दिया। मालूम हो कि इस मामले में मृतक के आवेदन पर सिंहवाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी।

