Home Featured दहेज हत्या के फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार।
Featured - मुख्य - October 17, 2022

दहेज हत्या के फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार।

दरभंगा: जिले के कमतौल थाना में दहेज उत्पीड़न एवं हत्या को लेकर दर्ज मामले के फरार आरोपियों के घर सोमवार को इश्तेहार चिपकाया गया। कांड संख्या 213/21 दहेज उत्पीड़न एवं हत्या मामले के फरार प्राथमिकी अभियुक्तों वाजिदपुर गांव निवासी अब्दुल खालिद के पुत्र मो सद्दाम, अब्दुल खालित की पत्नी चालो खातून एवं अब्दुल खालिद के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई को लेकर इश्तेहार चिपकाया गया है।

Advertisement

थानाध्यक्ष व कांड के अनुसंधानक बरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि तीनों अभियुक्त फरार चल रहे हैं। इश्तेहार चिपकाने के बाद आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में कोर्ट से अनुमति प्राप्त कर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Share