
विधायक पुत्र द्वारा मंडल अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ पारित किया गया निंदा प्रस्ताव।
दरभंगा: अलीनगर विधानसभा के भाजपा विधायक के खिलाफ उनके ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल।दिया है। विधायक पुत्र द्वारा भाजपा तारडीह मंडल अध्यक्ष कन्हैया चौधरी एवं उनके भाई शंकर चौधरी के साथ सोशल मीडिया एवं फोन पर दुर्व्यवहार तथा धमकी देने के खिलाफ मंगलवार को बैठक कर अलीनगर विधानसभा के तीनों मंडल के कार्यकर्ताओं ने निंदा प्रस्ताव पारित किया है।

हरिहरपुर महावीर मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में तारडीह मंडल अध्यक्ष कन्हैया चौधरी, घनश्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंदन मिश्र एवं अलीनगर मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया उपस्थित कार्यकर्त्ताओं के सामने निंदा प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
बैठक में माधव झा आजाद, मुनीन्द्र यादव, मनोज यादव, ललन मुखिया, पंकज कंठ, अश्वनी सारंगी, रौशन झा, रामशंकर सिंह, विषणुदेव सिंह, विपिन कामत, मनोज मंडल आदि सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।

