
सिक्किम के राज्यपाल का किया अभिनंदन।
दरभंगा: पटना जाने के क्रम में सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया का मंगलवार को एनएच 27 पर रानीपुर के निकट स्थित गोविंदा पेट्रोल पंप पर अभिनंदन किया गया। गोविंद नारायण चौधरी एवं डॉ. केशवेन्द्र चौधरी ने अंग वस्त्र एवं बुके प्रदान कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक रूक कर राज्यपाल ने सबका कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान वैदेही फाउंडेशन के महासचिव व वित्त समिति सदस्य सह सीनेट सदस्य ललित नारायण मिथिला विस्वविद्यालय गोपाल चौधरी, सीनेट सदस्य कामेश्वर सिंह संस्कृत विस्वविद्यालय डॉ. संजीव झा, रानीपुर के मुखिया राजकुमार दास, वार्ड सदस्य गंगाधर यादव, कैलाश यादव, अजय कुमार झा, रंजीत झा, मनीष चंद्र आदि भी उपस्थित थे।

