
डॉक्टर के बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाए 3.90 लाख रुपए।
दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के नगर निगम कार्यालय परिसर से मंगलवार की शाम लगभग चार बजे राजनगर पीएचसी में कार्यरत डॉ. संजीव कुमार झा की बाइक की डिक्की से उचक्कों ने 3.90 लाख रुपए सहित बैग में रखे आधार कार्ड, चेक बुक आदि उड़ा लिए।

चोर ने डिक्की को खोल कर बैग उड़ाया और फिर पुन: डिक्की को बंद कर दिया। डॉ. झा जब निगम कार्यालय के अन्दर से निकल कर परिसर में आए तो डिक्की में होल्डिंग टैक्स का कागज रखने के लिए डिक्की खोला तो उसमें रखा रुपए सहित अन्य कागजातों से भरा बैग गायब था। डॉ. बेंता ओपी क्षेत्र के अयाची नगर मोहल्ला निवासी हैं। वह मंगलवार के दोपहर में स्टेट बैंक से रुपए निकालने के बाद बेंता पोस्ट ऑफिस गए और वहां से नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां उसके साथ यह घटना हुई।

