Home Featured बाइक मिस्त्री को अगवा कर के पीटा, हथियार के बल पर सोने के अंगूठी और रुपए भी लूटे।
Featured - मुख्य - October 18, 2022

बाइक मिस्त्री को अगवा कर के पीटा, हथियार के बल पर सोने के अंगूठी और रुपए भी लूटे।

दरभंगा: कोतवाली ओपी के ठीक बगल स्थित राजकीय मध्य विद्यालय राजेंद्रपुरी वाली गली में बदमाशों ने एक बाइक मिस्त्री को अगवा कर पहले मारपीट की और इसके बाद हथियार के बल पर दो हजार रुपए और सोने की अंगूठी भी लूटकर फरार हो गए। 

बाइक मिस्त्री मुफ्ती मोहल्ला निवासी मो० आलमगीर को बेहोशी की हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

घटना रविवार की रात 8 बजे की बताई जा रही है। इधर, डीएमसीएच से छुट्टी मिलने के बाद आलमगीर ने कोतवाली ओपी अध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि वह अपनी गैरेज पर था। इसी बीच मो. जमीर नामक युवक स्कूटी से पहुंचा। कहा- मो. मिक्कू की बुलेट खराब हो गई। मेरे साथ चलकर ठीक कर दो। इस पर आलमगीर ने कहा कि पूर्व में भी बाइक ठीक कराया था। लेकिन, मजदूरी नहीं दिया। इतना सुनते ही जमीर ने कहा कि बकाया रुपये भी दिला देंगे, जरूरी है चलकर बुलेट ठीक कर दो। इसके बाद वह अपनी स्कूटी से लेकर राजकीय मध्य विद्यालय राजेंद्रपुरी के पास ले गया। जहां पहले से पांच-सात युवक तैनात थे। स्कूटी से उतरने के साथ ही मो. जिया, मो. गोलू, मो. मिक्कू, मो. वावी आदि उसपर टूट पड़े। सभी मारपीट कर अधमरा कर दिया। इसके बाद पिस्टल सटाकर जेव से दो हजार रुपये और सोने की अंगूठी छीन लिया। इस बीच लोगों के आने पर सभी फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बेहोशी की हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया। इधर, ओपी अध्यक्ष अमर नाथ प्रसाद ने कहा कि आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है।

Share