Home Featured नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज केलिए हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप।
Featured - मुख्य - October 19, 2022

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज केलिए हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: बुधवार की अहले सुबह जिले के बहेड़ी थानाक्षेत्र के चिल्हा गांव में एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज केलिए गला दबा कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल मृतका के पति विकास केसरी को हिरासत में ले लिया है। घटना मंगलवार देर रात की बतायी जाती है।

बताया जाता है कि पति पत्नी दोनों बैंगलोर में रहते थे। तीन दिन पूर्व वे लोग पर्व त्योहार के कारण अपने गांव आये थे।

Advertisement

घटना के संबंध में मृतका के मायके पक्ष के परिजनों ने बताया कि मनीगाछी थानाक्षेत्र के गंज वाजितपुर निवासी उमेश साहू की पुत्री रीता देवी की शादी करीब एक वर्ष पूर्व बहेड़ी थानाक्षेत्र के चिल्हा निवासी जगदीश केसरी के पुत्र विकास केसरी से हुई थी। यथासंम्भव दान दहेज देकर विदा किया था। पर फिर भी अक्सर पैसों की मांग की जाती थी। इसके लिए रीता के साथ मारपीट भी किया जाता था। उसे मायके वालों से बात भी नहीं करने दिया जाता था।

परिजनों ने बताया कि रात के करीब एक बजे उन्हें चिल्हा से किसी ने फोन पर घटना की सूचना दी। इसके बाद उनलोगो ने पहुँच कर बहेड़ी थाना को इसकी सूचना दी। रात्रि करीब ढाई बजे पुलिस ने पहुंचकर मृतका के पति को हिरासत में ले लिया और चली गयी। पुनः दुबारा आने का नाम पुलिस ने कहा और तत्काल उक्त स्थल पर स्थानीय चौकीदार की तैनाती कर दी गयी।

Advertisement

वहीं लड़का पक्ष के मुताबिक रात में रीता की तबियत बिगड़ने के बाद वो सोने चली गयी। करीब 11 बजे रात्रि में जब रीता के पति ने खोज की और कमरे में जाकर देखा तो रीता मृत पड़ी हुई थी। ससुराल पक्ष ने दहेज केलिए हत्या से इनकार किया है।

Share