
जिला जज ने बिरौल व्यवहार न्यायालय का किया औचक निरीक्षण।
दरगंगा: जिला सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने बुधवार को बिरौल व्यवहार न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय में सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ बारी-बारी से बिंदुवार समीक्षा की। वहीं कार्य व्यवस्था से अवगत होकर उन्होंने लंबित वादों का अवलोकन कर उपस्थित न्यायिक अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये।
निरीक्षण करने पहुंचे डीजे से स्थानीय बार एसोसिएशन के सदस्यों ने मिल कर अधिवक्ताओं के समस्याओं बारे में विस्तार से जानकारी दी। सचिव राजकपूर पांडेय ने बताया कि बीते 22 सितंबर को जिलाधिकारी ने साथ हुई बैठक में बार एसोसिएशन के भवन निर्माण की बात रखी गई थी। जिसपर जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को बिरौल मे भवन निर्माण के लिए शीघ्र प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था। बावजूद विभाग की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।

डीजे ने हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया।मौके पर एसीजेएम प्रथम पंकज चन्द्र वर्मा,एसडीजेएम रंजन देव,मुंशीफ ब्रजनाथ,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम दिनेश मणि त्रिपाठी एवं कुमार शशि सहित बार ऐसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नूर अली खान,कैलाश कुमार,संतोष सिंह सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।

