Home Featured एक पंचायत एक स्कूल चलो कार्यक्रम के तहत जिप सदस्य ने किया विद्यालय का निरीक्षण।
Featured - मुख्य - October 19, 2022

एक पंचायत एक स्कूल चलो कार्यक्रम के तहत जिप सदस्य ने किया विद्यालय का निरीक्षण।

दरभंगा: जिप सदस्य धीरज कुमार झा ने अपने एक दिन, एक पंचायत स्कूल चलो कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कोर्थु पूर्वी पंचायत की प्राथमिक विद्यालय राम टोला, मध्य तथा बालिका उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में जिप सदस्य ने छात्रों तथा शिक्षकों की उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मिड डे मील की स्थिति का जायजा लिया। बताया जाता है कि प्राथमिक विद्यालय राम टोला के निरीक्षण में भारी अनियमितता पाई गई। स्कूल के सात शिक्षकों में से एचएम समेत चार शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। स्कूल के एचएम दो दिनों से तथा शिक्षक राम सेवक बिना किसी आवेदन के 11 अक्टूबर से अनुपस्थित थे। दो शिक्षक आवेदन देकर अनुपस्थित थे। उपस्थिति पंजी की जांच करने पर सभी अनुपस्थित शिक्षकों का हाजिरी कालम खाली पाया गया। जिप सदस्य ने तत्काल इसकी सूचना बीईओ को देते हुए अनुपस्थित शिक्षकों की हाजिरी काट दी।

Advertisement

मध्याह्न भोजन की जांच करने जब जिप सदस्य पहुंचे तो मध्याह्न भोजन बनना ठप था। महिला रसोइयों ने बताया कि गैस खत्म हो गया है। मध्य विद्यालय तथा बालिका उच्च विद्यालय की जांच में परीक्षा संचालित रहने की जानकारी दी गई है।

Share