Home Featured डीएमसीएच में अब बिचौलियों के चंगुल में फंसने से मरीजों को बचाएंगी जीविका दीदी।
Featured - मुख्य - October 19, 2022

डीएमसीएच में अब बिचौलियों के चंगुल में फंसने से मरीजों को बचाएंगी जीविका दीदी।

दरभंगा: डीएमसीएच में अब जीविका दीदी बिचौलियों के चंगुल में फंसने से मरीजों को बचाएंगी। जीविका की जिला समन्वयक के अनुरोध पर अधीक्षक डॉ. हरिशंकर मिश्रा ने सहायता केंद्र खोलने के लिए समूह को सेंट्रल ओपीडी के प्रवेश गेट के बगल में बुधवार को कमरा उपलब्ध करा दिया। कमरे में जल्द ही जीविका दीदियों के सहायता केंद्र का संचालन शुरू हो जाएगा।

सहायता केंद्र के माध्यम से जीविका दीदी मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध सरकारी सुविधाव की जानकारी देंगी। परिसर में पैथोलॉजी यूनिट, सीटी स्कैन केंद्र, एक्सरे यूनिट, दवा भंडार आदि की जानकारी देकर मरीजों को मदद पहुंचाई जाएगी। अधीक्षक डॉ. हरिशंकर मिश्रा ने इसकी पुष्टि की।

Advertisement

गौरतलब है कि डीएमसीएच के ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें अधिकांश संख्या गरीब मरीजों की होती है। दर्जनों बिचौलिए मरीजों को फांसने के लिए वहां गिद्ध की तरह आंख गड़ाए रहते हैं। जानकारी के अभाव में मरीज बिचौलियों के चंगुल में फंस जाते है। जीविका दीदियों से मदद लेकर वे सरकारी सुविधाओं का पूरा लब उठा सकेंगे।

Share