
विश्राम सदन के उदघाटन केलिए दरभंगा पहुंचेगे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री, तैयारियां पूरी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: शहर के रहमगंज स्थित जिला स्कूल के सामने नवनिर्मित पावर ग्रिड विश्राम सदन का उद्घाटन 20 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री, विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा भारत सरकार आरके सिंह करेंगे।
इसे लेकर तैयारी कर ली गई है। इस चार मंजिले भवन का निर्माण पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से सीएसआर के अंतर्गत किया गया है। जानकारी के अनुसार इस विश्राम सदन में डीएमसीएच में भर्ती होने वाले मरीजों के परिजनों के ठहरने की सुविधा होगी। इस विश्राम सदन में कुल 260 बेड की सुविधा होगी। इसके अलावा दो बड़े-बड़े हॉल भी बनाए गये हैं, इसका इस्तेमाल सभी बेड फुल होने की स्थिति में किया जा सकता है। वहीं ग्राउंड फ्लोर में बड़ा सा डाइनिंग स्पेस दिया गया है।

उद्घाटन के मौके पर सांसद गोपालजी ठाकुर, विधायक संजय सरावगी एवं सभी विधान परिषद सदस्य सहित अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

