
फेकला फीडर के इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।
दरभंगा: मेंटेनेंस कार्य को लेकर शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर के 1:00 बजे तक फेकला फीडर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ठप रहेगी। ऐसे में उक्त फीडर के स्थानीय लोगों को बिजली विभाग द्वारा सूचना दी गई है कि वे अपने घरेलू कार्य 09 बजे सुबह तक सुनिश्चित कर लें। जिसके बाद उन्हें दोपहर 1:00 बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति की जा सकती है। विद्युत बाधित रहने का कारण उन्होंने 33केवी मेंटेनेंस वर्क को होना तय बताया है। जोगियारा, बसतपुर, पंसीहा, उघड़ा, खैरा सहित संबंधित इलाके के लोग बिजली आपूर्ति व्यवस्था से बाधित रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी बिजली विभाग के एएलडीसी ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।


