Home Featured पावरग्रिड विश्राम सदन के उद्घाटन में आमंत्रण नहीं मिलने से बिफरे जदयू विधायक।
Featured - मुख्य - October 20, 2022

पावरग्रिड विश्राम सदन के उद्घाटन में आमंत्रण नहीं मिलने से बिफरे जदयू विधायक।

दरभंगा: विश्राम सदन के उद्घाटन कार्यक्रम में आमंत्रण नहीं मिलने पर बेनीपुर विधायक प्रो. विनय चौधरी ने गहरी नाराजगी जतायी है।

गुरुवार को उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केन्द्र प्रायोजित योजनाओं को भाजपा अपनी निजी संपत्ति समझ रही है। ऐसी योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रमों में भाजपा छोड़कर किसी भी पार्टी के जनप्रतिनिधि व जिलाध्यक्ष को किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दिया जाना लोकतांत्रिक मर्यादा का घोर उलंघन है। यदि ऐसी ही व्यवस्था बनी रही तो राज्य सरकार की योजनाओं के कार्यक्रमों मे भी भाजपा के जनप्रतिनिधियों को सूचना नहीं दी जायेगी। इस मुद्दे पर वे चुप नहीं रहेंगे। वे सीएम नीतीश कुमार को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे।

Share