Home Featured वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्तों के घर पर चिपकाया गया इश्तेहार।
Featured - मुख्य - October 20, 2022

वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्तों के घर पर चिपकाया गया इश्तेहार।

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्तों के घर पर इश्तेहार चिपका कर न्यायालय में हाजिर होने की प्रक्रिया शुरू की गई है अनुसंधानक प्रभु नारायण यादव ने बताया कि एससी, एसटी के मामले में फरार चल रहे पटनिया के भोगिया टोल के रंजन मंडल के पुत्र अनिल मंडल पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा है। उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है।

Advertisement

दूसरी ओर कांड के अनुसंधानक वृज बिहारी राय ने बताया कि नवटोल गांव के मो. बारीक की पत्नी हांसो खातून एवं उसकी बेटी रौशनी खातून के घर इश्तेहार चिपकाया गया है। उनके विरुद्ध गांव के ही एक दलित व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला दर्ज है। न्यायालय के आदेश के बाद इश्तेहार चिपकाया गया है। हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

Share