
दिल्ली से टीम भेजकर कराएंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर की जांच : मंत्री।
दरभंगा: विश्राम सदन के उद्घाटन कार्यक्रम में स्मार्ट प्रीपेड का मुद्दा छाया रहा। इस पर केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि दिल्ली से टीम भेजकर इसकी जांच कराएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी पत्रकारों ने सवाल किया कि विभाग के कर्मी पुलिस का धौंस दिखाकर जबरन प्रीपेड मीटर लगा रहे हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं थी। पता करवाते हैं। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने अपना अधिकांश संबोधन मैथिली में किया। बता दें कि केंद्रीय मंत्री का ननिहाल सुपौल जिले में है। वे सरकारी सेवा के दौरान दरभंगा में भी पदस्थापित रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि मिथिला से उनका नाता पूर्वजों के जमाने से रहा है। उनके मामा डीएमसीएच में डॉक्टर थे। कहा कि यह उनकी कर्मभूमि भी रही है।


