Home Featured अवैध हथियार के साथ तीन बाइक सवार युवक गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - October 20, 2022

अवैध हथियार के साथ तीन बाइक सवार युवक गिरफ्तार।

दरभंगा: जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर घाट के पास गुरुवार की शाम पुलिस ने संदेह के आधार पर बाईक सवार तीन युवकों को रोका। उनके पास से एक देसी पिस्तौल और गोलियां बरामद की गई हैं। तीनों युवक सीमावर्ती सहरसा जिले के सतौर ओपी क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रहने वाले हैं। जमालपुर घाट पर नाव से पार करते ही जमालपुर थाना पुलिस के जवानों ने तीनों युवकों को रोका। जांच के दौरान एक युवक की कमर से पिस्तौल बरामद हुई। जमालपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी मामले की तहकीकात की जा रही है।

Advertisement
Share