Home Featured वायरल वीडियो पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने लिया संज्ञान, जांच एवं कारवाई का दिया आदेश।
Featured - मुख्य - October 21, 2022

वायरल वीडियो पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने लिया संज्ञान, जांच एवं कारवाई का दिया आदेश।

दरभंगा: सिंहवाड़ा प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के ग्राम कचहरी के सचिव द्वारा खुलेआम घूस मांगने का वीडियो वायरल होने पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज ने त्वरित संज्ञान लिया है। उन्होंने सिंहवाड़ा के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को पत्र लिखकर वीडियो की जांच कर कारवाई का आदेश दिया है। उन्होंने 24 घंटे के भीतर जांच एवं कारवाई करके उन्हें अवगत करवाने का निर्देश भी पत्र में दिया है।

जारी पत्र की प्रतिलिपि सिंहवाड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं भवानीपुर पंचायत के सरपंच को भी दिया गया है।

Advertisement

बताते चलें कि शुक्रवार को सोशल मीडिया में वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें सेना की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी से चरित्र प्रमाण पत्र देने के बदले खुलेआम दो सौ रुपये घूस की मांग की जा रही थी। घूस मांगने वाला व्यक्ति तथाकथित रूप से ग्राम कचहरी का सचिव दिनेश शाह बताया जाता है।

वायरल वीडियो शिकायत करने की बात करने पर दरोगा एवं उच्च पदाधिकारियों के विषय में भी आपत्तिजनक बातें कही गयी थी।

Share