Home Featured बाईक चोरों के साथ अब झपट्टामार गिरोह भी हुआ सक्रिय, महिलाएं बन रही ज्यादातर शिकार।
Featured - मुख्य - October 21, 2022

बाईक चोरों के साथ अब झपट्टामार गिरोह भी हुआ सक्रिय, महिलाएं बन रही ज्यादातर शिकार।

दरभंगा: जिले के शहरी इलाकों में इन दिनों बाइक चोरी की बेहताशा बढ़ी घटनाओं को रोकने में पुलिस लगातार अक्षम साबित हो रही थी। इसके साथ ही अब झपट्टा मार गिरोह ने भी आमजनों का जीना दूभर कर दिया है। ये गिरोह बाजार निकलने वाली महिलाओं को ही ज्यादातर अपना शिकार बना रहा है। 

इसी क्रम में पुलिस की सारी तैयारियों को खुली चुनौती देते हुए बदमाशों ने लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बाकरगंज में शुक्रवार की सुबह मार्निंग वाक कर रही एक महिला के गले से सोना कक चेन झपट लिया और फरार हो गए। पीड़िता के चिल्लाने पर आस-पास के लोग पहुंचे। लेकिन, तब तक बाइक सवार बदमाश आंख से ओझल हो चुके थे।

Advertisement

बताया जाता है कि दारूभट्टी चौक निवासी भाजपा नेता मनीष जायसवाल की पत्नी प्रिया जयसवाल रोजाना मार्निंग वाक करती है। अपने घर से लोहिया चौक होते हुए नेहरू स्टेडियम से जाकर वह वापस अपने घर जा रही थी। इसी बीच बाकरगंज के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनके बगल में तेजी से ब्रेक मारा। वह कुछ समझती उससे पहले बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने तेजी से गले से चेन झपट लिया। इस बीच बाइक सवार बदमाश ने रफ्तार को तेज कर दिया। इसमें एक बदमाश हेलमेट में था दूसरा अपने चेहरे पर रूमाल बांधे हुए था। आस-पास सड़क किनारे खड़े मजदूरों ने बताया कि बदमाशों इतनी तेजी से वारदात को अंजाम दिया कि वे लोग कुछ समझ भी नहीं सके। हालांकि, सभी मजदूर पास में ही खड़े थे।

पीड़िता के पति भाजपा नेता मनीष जायसवाल ने बताया कि प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन दिया गया है। सीसी कैमरे में बदमाशों की करतूत कैद है। पुलिस अब फुटेज को प्राप्त कर शीघ्र मामले का पर्दाफाश करे। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध के कारण लोग काफी डरे-सहमे हैं।

इधर बंगाली टोला में डा बीके राय के भाई की पत्नी के साथ सुबह करीब 6:30 बजे घटना तब घटी जब वह घर के पास टहल रही थी। घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वही कमर्शियल चौक के समीप एक निजी स्कूल के शिक्षिका का चैन स्कूल के गेट पर छीन लिया। यह घटना तब घटी जब शिक्षिका सुबह ड्यूटी के लिए स्कूल के अंदर जा रही थी। यह सभी घटना शुक्रवार की सुबह सुबह घटी है।

वहीं कोतवाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर को लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। ओपी अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद ने बताया कि रोड पर बात कर रहे एक व्यक्ति का मोबाइल झपटमार कर फकीरा खां मोहल्ला के मो गौस तथा पुरानी मुंसिफ मोहल्ला के मो इकबाल को लोगो ने पकड़ा था। दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement
Share