Home Featured आईकार्ड नहीं होने के कारण समाहरणालय के अंदर बाइक नही ले जा सके जेई, बाहर लगाने पर हो गयी चोरी।
Featured - मुख्य - October 21, 2022

आईकार्ड नहीं होने के कारण समाहरणालय के अंदर बाइक नही ले जा सके जेई, बाहर लगाने पर हो गयी चोरी।

दरभंगा: जिले में बाइक चोरी का अंतहीन सिलसिला जारी है। बीते तीन महीनों से कोई ऐसा दिन नहीं बीत रहा है कि जिले में बाइक चोरी की घटना सुनने को नहीं मिल रहा हो। ताजा मामला शुक्रवार के दोपहर की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार लहेरियासराय थाना से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर समाहरणालय के गेट नंबर 6 के पास से नगर विकास विभाग के कनीय अभियंता सुनील कुमार सिंह की बाइक चोरी हो गई।

इस संबंध में कनीय अभियंता ने बताया कि वो अपनी पैशन प्रो बाइक गेट के बाहर लगाकर किसी कार्यवश कार्यालय में गए और लगभग आधे घंटे बाद जब वापस आए तो बाइक गायब था।

Advertisement

उन्होंने बताया कि वे रोज की भांति बाइक से कार्यालय आए थे लेकिन विभाग का आईडीकार्ड नहीं रहने के कारण गेट पर तैनात पुलिसकर्मी गाड़ी लेकर समाहरणालय परिसर में जाने से मना कर दिया।

बतातें चले की एक कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी द्वारा आदेश निर्गत किया गया था कि समाहरणालय के भीतर सिर्फ कर्मी ही आईडी कार्ड दिखाकर परिसर में गाड़ी ले जा सकते है।

Advertisement

हालांकि समाहरणालय के बाहर से बाइक चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व में भी कई बाइक यहां से चोरी हो चुकी है। लेकिन फिर भी पुलिस यहां ड्यूटी के नाम पर खाना पूर्ति करती है।

Share