Home Featured अहले सुबह सड़क किनारे मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी।
Featured - मुख्य - October 21, 2022

अहले सुबह सड़क किनारे मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी।

दरभंगा: केवटी थाना क्षेत्र के जलवारा गांव में किसी सड़क के किनारे शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के औंसी ओपी के औंसी डीह टोला निवासी अब्दुल जब्बार के पुत्र मो. सरफराज आलम (30) के रूप में की गयी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रानी कुमारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना से संबंधित तथ्यों का पता चल पायेगा।

Advertisement
Share