Home Featured खड़की का ग्रील खोलकर जारी है चोरी का सिलसिला, ठेकेदार के घर से लाइसेंसी हथियार एवं कारतूस सहित लाखों की चोरी।
Featured - मुख्य - October 21, 2022

खड़की का ग्रील खोलकर जारी है चोरी का सिलसिला, ठेकेदार के घर से लाइसेंसी हथियार एवं कारतूस सहित लाखों की चोरी।

दरभंगा: बीते कई महीनों से ग्रील खोलकर घर में आदमी के रहते हुए भी चोरी का मामला जारी है। लगातार इस प्रकार से चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस का नाकोदम कर रखा है। लेकिन फिर भी पुलिस का हाथ अब तक खाली है। एक बार फिर चोरों ने घर में गृह स्वामी के रहते हुए ग्रील खोलकर गुरुवार की रात्रि घटना को अंजाम दिया है।

मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बरहेता बसेरा क्लोनी का बताया जा रहा है।

Advertisement

मिली जानकारी अनुसार बरहेता बसेरा क्लोनी निवासी ठेकदार माधव प्रसाद सिंह के घर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।

घटना के संबंध में गृह स्वामी ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग 12 बजे तक परिवार के सदस्य जगे हुए थे। इसके बाद सभी लोग अपने अपने कमरे में सोने चले गए। चोर खिड़की के पल्ला का कब्जा तोड़कर ग्रिल को खोलकर बाहर रख दिया। इसके बाद अंदर गया और दरवाजा को अंदर से बंद कर दिया। अलमीरा को तोड़ने के बाद उसमे रखे सामान को तितर बितर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसमें चोरों ने एक लाइसेंसी रिवाल्वर ,15 जिंदा कारतूस, 5 लाख रुपए नगद और करीब 8 लाख रुपए मूल्य के जेवरात उड़ा ले गया।

आगे गृहस्वामी ने बताया कि जिस कमरे में चोरी की घटना घटी है। उसके भीतर किसी सभी को आने जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर बहादुरपुर थाना की पुलिस दलबल के साथ पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं पटना से आने वाले एफएसएल व फिंगरप्रिंट टीम का इंतजार किया जा रहा था।

Share